National Farmers Day 2023: Along with cinema, many Bollywood celebrities in the country also love agriculture

National Farmers Day 2023: सिनेमा के साथ कृषि से भी प्रेम करते हैं देश में कई बॉलीवुड हस्ती

नई दिल्ली।  देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किसानों का मसीहा माना जाता हैं। उन्होंने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में किसानों के हितों के लिए कई निर्णय किए। चौधरी चरण सिंह के समय में कृषि से संबंधित कई विधेयक और मसौदा दोनों सदनों से पास हुए। चौधरी चरण चरण सिंह के सम्मान में 23 दिसंबर उनके जन्म दिवस के दिन राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। जिसकी घोषणा 2001 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी। तो आज किसान दिवस के अवसर पर आपको बता दें, कि हमारे देश में कई ऐसी बॉलीवुड हस्ती हैं जो आजकल खेती पर भी ध्यान दे रहे हैं।

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी

सिनेमा में आने से पहले नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी किसान थे, फिल्मों में सफलता मिलने के बाद भी उन्होंने अपना कृषि कार्य को जारी रखा। आज भी सोशल मीडिया पर अपने खेतों में कृषि कार्य करते हुए देखा जाता है। हाल के दिनों में ही नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को खेतों में फसल लगाते हुए देखा गया था।

जूही चावला

अभिनेत्री जूही चावला को खेती करना बेहद ही पसंद है। उन्हें कुछ साल पहले ही खेती करते हुए देखा गया था। बताया जाता है कि जूही चावला महाराष्ट्र के वाडा स्थित अपने फार्महाउस में जैविक खेती करती हैं। इसके अवाला जूही चावला किसान प्रेमी भी है उन्होंने वैसे किसानों को खेती करने के लिए जमीन दी है जिनके पास कृषि कार्य करने के लिए जमीन नहीं है।

कंगना रनौत

कंगना रनौत ने कुछ दिन पहले ही अपने एक बयान में बताया था कि, वे और उनकी मां दोनों लोग मिलकर अपने रसोई में आने वाले सभी सब्जियों और फलों का उत्पादन वे लोग खुद करते हैं। हांल में कंगना रनौत ने लगभग 20 पेड़ लगाए थे। उन्हें जब भी समय होता है तो वे अपने मां को कृषि में सहयोग करती हैं।

धर्मेंद्र

फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र को भी कई बार सोशल मीडिया पर खेती बाड़ी करते हुए देखा गया है। उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की थी जिसमें वे अपने खेतों में लगी सब्जियों और फलों की वीडियो को  शेयर किया था।  धर्मेंद्र को फार्महाउस में ही देखा जाता है। उन्होंने फार्महाउस पर कई जानवरों को भी पाला है।

जैकी श्रॉफ

जाने माने अभिनेता जैकी श्रॉफ भी अपने मुंबई पुणे स्थित फार्म हाउस पर 44000 वर्ग फिट के फार्म हाउस पर खेती कार्य करते हैं। वह अपने खेत में रासायनिक खाद एवं कीटनाशक का बिल्कुल भी प्रयोग नहीं करते… इसके लिए वह अपने खेत में जैविक पद्धति से तैयार किए गए खाद का प्रयोग करते हैं।

लमान खान

जाने माने भारतीय फिल्म अभिनेता सलमान खान अपनी सोशल मीडिया पर कृषि से संबंधित फोटो शेयर करते हैं। वह अक्सर धान के खेत में टैक्टर चलाते, काम करते, फसल काटने की तस्वीर शेयर करते रहते हैं। उन्हें देखकर लगता सलमान खान को कृषि कार्य से प्रेम है।

sosyal medya reklam ajansları en iyi sosyal medya ajansları medya ajansları istanbul reklam ajansları istanbul reklam ajansları reklam şirketleri en iyi reklam ajansları en ünlü reklam ajansları en iyi ajanslar listesi
slot gacor scatter hitam scatter hitam pgslot bewin999