जानें गमले की मिट्टी को कैसे बनाएं उपजाऊ, जल्द होगा पौधे का विकास

नई दिल्ली।  अपने घर के आस-पास गार्डन लगाना हर किसी का सपना होता है। आजकल के बदलते समय में लगभग हर किसी को गार्डन पसंद है। जब भी किसी को समय मिलता है तो अपने गार्डन में पौधा लगाना शुरु कर देते हैं। लेकिन, देखा जाता है की मेहनत करने के बाद भी पौधे की ग्रोथ अच्छी नहीं होती है। जिसका सबसे बड़ा कारण होता है गमले की मिट्टी अधिक उपजाऊ नहीं होती है।

अगर आपके भी गार्डन में पौधों में अधिक फूल नहीं निकल रहे हैं तो फिर आपको गमले की मिट्टी पर ध्यान देने की ज़रूरत है। अगर आप हर दिन 10 मीनट मिट्टी पर ध्यान देंगे तो मिट्टी उपजाऊ हो सकती है। तो आज आपको हम ऐसे टिप्स बताने वाले हैं, जिन्हें जिन्हें करके आप गमले की मिट्टी को उपजाऊ बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

आपको बता दें कि मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए नाइट्रोजन युक्त खाद बेहद ज़रूरी होती है। इससे पौधे पोषक तत्व मिलते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • सबसे पहले मिट्टी में 1 कप नाइट्रोजन डालकर मिक्स कर लें।
  • इस मिट्टी को गमले में रख लें।
  • फिर पौधे को गमले में पौधे लगा दें।
  • नाइट्रोजन वाले खाद को पौधे के ऊपर न डालें हमेशा मिट्टी में मिक्स करके ही डालें।
  • देशा गाय के गोबर एक ऐसा खाद जिसकी मदद से मिट्टी को उपजाऊ बनाया जा सकता है। देशी गाय के गोबर में पौधों के विकास के लिए सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। देशी गाय की गोबर को सबसे उत्तम खाद माना जाता है।

कृषि विशेषज्ञ कि मानें तो गाय के गोबर में लगभग 300 से भी अधिक सूक्ष्म जीवाणु पाए जाते हैं, जो सभी मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाते हैं। इसके लिए कई सारी विधि हैं।

  • देशी गाय के गोबर को मिट्टी में मिक्स कर लें।
  • मिट्टी में 1-2 मग पानी ज़रूर डालें।
  • नाइट्रोजन पाए जाने वाले खाद और देशी गोबर के अलावा अन्य खाद के मदद से भी मिट्टी को उपजाऊ बनाया जा सकता हैं। जैसे-
  • सरसों की खली को बारीक़ कर लें और गमले की मिट्टी में डालकर डाल दें।
  • गाय के गोबर में एक से दो चम्मच गुड़ को मिलाकर भी खाद बना सकते है।
  • गमले की मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए कैल्शियम युक्त खाद  भी बना सकते है।

 

sosyal medya reklam ajansları en iyi sosyal medya ajansları medya ajansları istanbul reklam ajansları istanbul reklam ajansları reklam şirketleri en iyi reklam ajansları en ünlü reklam ajansları en iyi ajanslar listesi
slot gacor scatter hitam scatter hitam pgslot bewin999