कृषि मंत्री बनने के बाद अर्जुन मुंडा पहुंचे अपने गृह प्रदेश झारखंड, कहा यहां कृषि की काफी संभावना

नई दिल्ली। झारखंड के चाईबासा में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि हम फूल चढ़ाने वाले ही नहीं फूल उगाने वाले भी बनेंगे। बता दें कि ये बांते अर्जुन मुंडा ने दो दिवसीय झारखंड़ भ्रमण के दौरान कही। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया गया। अर्जुन मुंडा ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश में कृषि की आपार संभावना है। जिसको देखते हुए प्रदेश में एक बड़ा प्लान तैयार किया जाएगा। जिससे आने वाले दिनों में कृषि के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सके।

Read More: उत्तराखंड़ में फूल की खेती की अपार संभावनाएं, प्रदेश में फूलों की है अच्छी डिमांड

किसानों को दिया जाएगा आधुनिक प्रशिक्षण

केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुडां ने लोगों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि फसल की हरियाली बना रहे, इसी के लिए हमारे पूर्वजों ने जान कुर्बान कर दी। कृषि और हरियाली को बरकरार रखने के लिए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। अर्जुन मुंडा ने किसानों से कहा की आसपास के किसानों के लिए कृषि मेला का आयोजन किया जाएगा। जिससे हम फूल चढ़ाने के साथ-साथ फूल उगाने वाले भी बनेंगे। उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि झारखंड़ एक ऐसा प्रदेश हैं जहां हमेशा से कृषि लोगों की प्रमुख पेशा रहा है।

अब यहां के किसानों को आधुनिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक किसानों को लाभ पहुंच सके। बता दें कि अर्जुन मुंड़ा हाल ही में केंद्रीय कृषि एव किसान कल्याण मंत्री बनाए गए हैं। इसके पहले नरेंद्र सिंह तोमर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री थे। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में विधायक बनने के बाद तोमर ने अपना इस्तिफा दे दिया था।

किसान को आत्मनिर्भर बनाने पर होगा काम

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने अपने संबोधन में आगे कहा कि रास्ते में काफी जगह दिख रही है, ऐसी जगह को कृषि के लिए कैसे डेवलप किया जा सके इस प्लान पर काम किया जा रहा है। जिससे किसान आत्मनिर्भर बनकर एक मजबूत देश का निर्माण कर सके। साल के 12 माह खेती किस प्रकार से किया जा सके, किस जगह पर हार्टिकल्चर , सेरीकल्चर, फ्लोरीकल्चर की क्या संभावना है, इस पर सरकार किसानों के साथ मिलकर काम करना चाहती है।

Read More: Read More:  एनडीएमसी अध्यक्ष ने रोज़ गार्डन में दो दिवसीय अखिल भारतीय शीतकालीन गुलाब प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

 

sosyal medya reklam ajansları en iyi sosyal medya ajansları medya ajansları istanbul reklam ajansları istanbul reklam ajansları reklam şirketleri en iyi reklam ajansları en ünlü reklam ajansları en iyi ajanslar listesi
slot gacor scatter hitam scatter hitam pgslot bewin999