started the counting of trees. Till now the counting of trees

दिल्ली नगर निगम पेड़ संरक्षण को लेकर सक्रिय, सभी पेड़ों का होगा विशेष नंबर

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम पर्यावरण संरक्षण को लेकर मिशन मोड में नजर आ रहा है, अब नगर निगम की ओर से पेड़ों की गणना शुरू की जा रही है। अब तक 76 वार्डों में पेड़ों की गणना पूरी हो चुकी है। इस कार्य को करने में दिल्ली नगर निगम युध्द स्तर पर काम कर रहा है। 20 दिनों में लगभग 250 वार्ड में जल्द गणना का काम पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले दिल्ली नगर निगम की ओर से 2019 में में पेड़ों की गणना कराई गयी थी। इस गणना से दिल्ली नगर निगम में पेड़ो की संख्या का पता तो चलेगा ही इसके साथ जिन स्थानों पर पौधे लगाए गए है इसकी भी जानकारी मिलेगी।

पेड़ का होगा विशेष नंबर 

दिल्ली नगर निगम की ओर से गणना के बाद सभी पेड़ पौधे का अपना एक विशेष नंबर दिया जाएगा। नगर निगम की इस पहल से दिल्ली में पेड़ों की कटाई पर रोक लगेगी। सभी पेड़ की गणना करने का मुख्य उदेश्य है कि लोगों को पेड़ के प्रति जागरुक किया जाए और इसके महत्व के बारे में लोगों को पता चल सके।

Read More:  समस्तीपुर की पुष्प प्रदर्शनी में दिखे सौ से भी अधिक किस्म के गुलदाऊदी

वैज्ञानिक तरीके से गणना 

दिल्ली नगर निगम के वरिष्ट अधिकारी ने बताया कि हम पेड़ो की गणना वैज्ञानिक तरीके से कर रहे है और वन विभाग के तहत गणना कर रहे है। पहली बार दिल्ली में सभी सभी पेड़-पौधों को पहचान दी जा रहा है। इस नंबर में पहला अंक वार्ड का होगा जिससे लोगों को पेड़ के बारे में पता चल सकेगा की इस वार्ड में कितने पेड़ है और यहां कितने पेड़ है।

पता चलेगा पेड़ों का आकड़ा 

दिल्ली नगर निगम की इस पहल से निश्चित रूप से शहर में हरियाली बढ़ेगी। इसके अतिरिक्त सभी वार्डों में पेड़ों का सही आंकड़ा पता चल पाएगा। इस जानकारी के आधार पर जिन क्षेत्रों में हरियाली कम होगी वहां पौधरोपण को बढ़ावा दिया जाएगा। इस आंकड़े के आधार पर विभाग पौधरोपण व इनके रखरखाव की योजना बनाएगा।

Read More:  कड़ाके की ठंड में सब्जियों को पाले से बचाने के लिए किसान अपनाएं लो टनल तकनीक

sosyal medya reklam ajansları en iyi sosyal medya ajansları medya ajansları istanbul reklam ajansları istanbul reklam ajansları reklam şirketleri en iyi reklam ajansları en ünlü reklam ajansları en iyi ajanslar listesi
slot gacor scatter hitam scatter hitam pgslot bewin999