Make your garden fragrant with these flowers in winter

सर्दियों में इन फूलों से महकाएं अपना बगीचा

 

ठंड के मौसम में आप अपने घर के आसपास फूलों का गार्डन लगा सकते है। सर्दियों के समय में फूलों को उगाना सबसे बड़ी चुनौती होती है। तो आज आपको हम कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप सर्दियों के मौसम  में  लगा सकते हैं। देते हैं कुछ विस्तृत जानकारी!

सर्दियों में लगाएं गुलाब 

आप अगर ठंड के दिनों में  गुलाब  की फूलों को लगाना चाहते हैं, तो आप बहुत आसानी से लाल, सफेद या किसी भी रंग के गुलाब के पौधे लगा सकते हैं। रोज सोसाइटी ऑफ इंडिया के सचिव शिवकुमार शर्मा ने कहा कि गुलाब की सभी किस्में को सर्दियों में आसानी से लगाई जा सकती है। इसके लिए जनवरी, फरवरी और मार्च का महीना सबसे उत्तम माना जाता है।  नर्सरी में 100 से अधिक किस्म के गुलाब के पौधे मिल जाएंगे।

यह पौधा आपके गार्डन के खूबसूरती को बढ़ाता है, इसके साथ-साथ आपके घर के पास के महौल को भी खुशनुमा बनाता है। रोज सोसाइटी ऑफ इंडिया के सचिव शिवकुमार शर्मा ने बताया कि गुलाब की सभी किस्में  सर्दियों में आसानी से लगाई जा सकती हैं। इसके लिए जनवरी, फरवरी और मार्च का महीना सबसे उत्तम माना जाता है।

डहेलिया का पौधा

डहेलिया का फूल सर्दियों के दिनों में जल्द तैयार होता है, इसकी 40 से ज्यादा किस्में हैं। शहरों में हाइब्रिड डहेलिये के फूल ज्यादा  देखने को मिलते हैं। खुले धूप वाले स्थान पर इसे गमले में आसानी से उगा सकते हैं। इसके रंगों की बात करें तो लाल, पीला या बैंगनी रंग के फूल बहुत अधिक पसंद किए जाते हैं।

गेंदे से महकेगा घर

गेंदे का फूल भी ठंड के दिनों में उगाया जाता हैं, यह फूल अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है। इसे कम धूप और अधिक धूप दोनाें तरह के स्थान पर लगाया जाता है। गेंदे का पौधा लगाने के बाद 45 दिनों में फूल देने लगता है। इस पौधे को गमले में भी लगा सकते हैं।

ब्राचीकम का पौधा

सर्दियों के दिनों में आप ब्राचीकम का पौधा भी लगा सकते हैं। इसके लिए दिसंबर, जनवरी या फरवरी का महीना उत्तम माना जाता है। इसके फूल का प्रयोग सजावट या गिफ्ट के लिए किया जाता हैं।

sosyal medya reklam ajansları en iyi sosyal medya ajansları medya ajansları istanbul reklam ajansları istanbul reklam ajansları reklam şirketleri en iyi reklam ajansları en ünlü reklam ajansları en iyi ajanslar listesi
slot gacor scatter hitam scatter hitam pgslot bewin999