Under the Chief Minister Agroforestry Scheme, 37,58,420 saplings will be planted in Basti district of Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना के तहत उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रोपे जाएंगे 37 लाख 58 हजार पौधे

नई दिल्ली। पृथ्वी पर पेड़ पौधों के बिना जीवन की कल्पना भी संभव नहीं है। पेड़ पौधे जहां एक ओर पर्यावरण के रक्षक होते हैं वहीं वे वातावरण को स्वच्छ शुद्ध रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। आज के दौर में हो रही पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण पर्यावरण असंतुलित हो गया है। अगर पेड़ों की कटाई पर अंकुश नहीं लगा तो वह दिन दूर नहीं जब हम ऑक्सीजन के लिए तरसेंगे। इसी सब को देखते हुए सरकार द्वारा पेड़ पौधे लगाने पर भी बल दिया जा रहा है। हर साल की तरह जून महीने में पौधे लगाने का कार्यक्रम होता है, ताकि पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन को संरक्षित किया जा सके।

Read More:  दो दिवसीय अमरूद एक्सपो का शुभारंभ, फतेहाबाद के अमरूद उत्कृष्टता केंद्र में

मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना के तहत इस बार बस्ती जनपद में 37,58,420 पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है।और सभी विभागों को 15 फरवरी तक पौधे लगाने के प्रारूप पत्र को भेजकर  स्वीकृति लेने को भी कहा गया है। ताकि, निर्धारित पौधों की रोपाई सुचारु रूप से हो सके। बता दें कि बस्ती जनपद में वन विभाग द्वारा 27 नर्सरी संचालित की जा रही हैं। इनमें 24.12 लाख पुराने और 39. 62 लाख नए पौधे उपलब्ध हैं।

पौधे के बिना धरती पर जीवन संभव नहीं

डीएफओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि शासन के मंशानुरूप पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और मानव के साथ-साथ वन्य जीवों की रक्षा हेतु हर साल लाखों की संख्या में पौधरोपण किया जाता है। इस बार यह आंकड़ा करीब 37 लाख 58 हजार का है। साथ ही मैं जनपद वासियों से अपील करता हूं. वो लोग भी अपने घर पर कम से कम पांच पौधे हर साल जरूर लगाएं और उसकी सटीक देखभाल करके बड़ा करें।

Read More: Gardening Tips: शीतलहर से सूख गए हैं पौधे तो अपनाएं ये टिप्स जल्दी हो जाएंगे हरे भरे

sosyal medya reklam ajansları en iyi sosyal medya ajansları medya ajansları istanbul reklam ajansları istanbul reklam ajansları reklam şirketleri en iyi reklam ajansları en ünlü reklam ajansları en iyi ajanslar listesi
slot gacor scatter hitam scatter hitam pgslot bewin999