Farmers and gardeners will be introduced to new technology in Kanina, Haryana.

हरियाणा के कनीना में किसानों और बागवानों को कराया जाएगा नई तकनीक से रूबरू

नई दिल्ली। हरियाणा सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से कई प्रकार की योजनाओं के माध्यम से अनुदान दे रही है। इसी श्रृंखला में किसानों को परंपरागत खेती के स्थान पर बागवानी की तरफ आकर्षित करने के लिए कनीना के एकीकृत बागवानी विकास केंद्र सुंदरह में 9 और 10 फरवरी को तीसरी हॉट एक्सपो प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। एकीकृत बागवानी विकास केंद्र सुंदरह की परियोजना अधिकारी व विशेष विषय विशेषज्ञ डाॅ नेहा यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों को बागवानी की ओर आकर्षित करने के लिए कई योजनाओं में अनुदान दे रही है।

Read More:  ईआरसीपी परियोजना से राजस्थान के 13 जिलों में बदलेगी कृषि बागवानी की तस्वीर : किरोड़ीलाल मीणा

उन्होंने बताया कि इस हॉट एक्सपो में किसान न केवल सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि से संबंधित योजनाओं से रूबरू होंगे बल्कि वे आधुनिक उपकरणों को भी  देख-परख  सकेंगे। सरकार जिला में बागवानी क्षेत्र बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय प्रदर्शनी के दौरान एक हजार से अधिक किसान भाग लेंगे, जो स्टेकहोल्डर्स प्रदर्शनी के लिए अपनी स्टाल लगाना चाहता है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन फीस 2500 रुपये रखी गई है।

ये रहेंगे प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण

परियोजना अधिकारी एवं विशेष विषय विशेषज्ञ डॉ. नेहा यादव ने बताया कि प्रदर्शनी में संरक्षित खेती, खुले क्षेत्र में सब्जी, ऑर्गेनिक खेती व  विभागीय स्कीम पर सेमिनार, संरक्षित खेती के प्रकार के प्रदर्शन, हाई वैल्यू वेजिटेबल की खेती के तरीके, मिट्टी रहित मीडिया में हाई वैल्यू वेजिटेबल की पौध तैयार करना तथा एफपीओ प्रगतिशील किसान, सब्जी के बीज, कृषि यंत्र या बागवानी से जुडे़ फर्म इत्यादि की स्टाल लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि हॉट एक्सपो (प्रदर्शनी) 2024 स्कूल के लगभग 200 बच्चे भी भाग लेगे।

Read More: Gardening Tips: शीतलहर से सूख गए हैं पौधे तो अपनाएं ये टिप्स जल्दी हो जाएंगे हरे भरे

sosyal medya reklam ajansları en iyi sosyal medya ajansları medya ajansları istanbul reklam ajansları istanbul reklam ajansları reklam şirketleri en iyi reklam ajansları en ünlü reklam ajansları en iyi ajanslar listesi
slot gacor scatter hitam scatter hitam pgslot bewin999