Gardening festival will be organized at Gandhi Maidan in Patna

पटना के गांधी मैदान में आयोजित होगा बागवानी महोत्सव – 2024

नई दिल्ली। बिहार के पटना में 15 से 17 फरवरी तक तीन दिवसीय बागवानी महोत्सव  एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन शहर के गांधी मैदान  में होगा, इसमें पूरे राज्य के किसान अपने उत्पाद की प्रदर्शनी लगाएंगे, जिसमें चयनित होने वालों  को पुरस्कार दिया जाएगा।

इस बागवानी प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। मिली जानकारी के अनुसार हर जिले से 75 उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी। इसमें जीतने पर किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Read More: ट्यूलिप महोत्सव में करें रंग- बिरंगे फूलों का दीदार

विशिष्ट पुरस्कार में मिलेगा 10 हजार रुपए

बागवानी प्रदर्शनी में विशिष्ट पुरस्कार वाले किसान को 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। इस महोत्सव में किसान अपने खेत में उपजाई गई फसल, घर में बनाए गए अचार, फल आदि की प्रदर्शनी लगाएंगे। प्रदेश में प्रथम स्थान पाने वाले किसान को पुरस्कार स्वरूप 5 हजार, द्वितीय स्थान लाने को 4 हजार और तीसरा स्थान लाने वाले को 3 हजार रुपए दिये जाएंगे।

 

कैसे करे आवेदन?

बागवानी महोत्सव में भाग लेने के लिए किसानों को बिहार सरकार के वेबसाइट Horticulture.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसमें कौन सा उत्पाद ले जाना चाहते हैं, यह पूछा जाएगा। रजिस्ट्रेशन करते समय जिले और प्रखंड का नाम भी पूछा जाएगा। रजिस्ट्रेशन के बाद दो कॉपी का प्रिंट निकालना होगा जिसमें एक कॉपी अपने पास रखना है। जबकि दूसरी कॉपी ले जाने वाले उत्पाद में चिपकाना होगा।

Read More:  Diversifying Dreams, Rural India Journey into Horticulture and Pisciculture

 

sosyal medya reklam ajansları en iyi sosyal medya ajansları medya ajansları istanbul reklam ajansları istanbul reklam ajansları reklam şirketleri en iyi reklam ajansları en ünlü reklam ajansları en iyi ajanslar listesi
slot gacor scatter hitam scatter hitam pgslot bewin999