Brij Kishore Mehta, resident of Aurangabad district of Bihar,

बिहार के इस किसान ने स्ट्रॉबेरी की खेती से बदली जिंदगी

नई दिल्ली। बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले बृज किशोर मेहता ने स्ट्रॉबेरी की खेती कर कमाल का काम किया है। बृज किशोर अब स्ट्रॉबेरी की खेती से करोड़ो की कमाई कर रहे हैं। इनके साथ-साथ गांव के कई किसानों ने अब स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू कर दी है। बता दें कि पिछले 10 सालों से बिहार के किसान स्ट्रॉबेरी की खेती बड़े पैमाने पर कर रहे हैं। बृज किशोर जो कभी अपनी जमीन पर धान-गेहूं की खेती करते थे, जिससे उनकी कमाई अच्छी नहीं होती थी। आज वे नई  तकनीक के माध्यम से स्ट्रॉबेरी की खेती करके बेहतर कमाई कर रहे हैं। और आज इनका परिवार काफी खुशहाल है।

बिहार के किसान अच्छी कमाई नहीं होने के कारण अक्सर दूसरे राज्यों में पलायन कर जाते हैं। रोजगार की तलाश में देश के बड़े-बड़े नगरों में जाते हैं, जहां उन्हें कुछ पैसे का रोजगार तो मिल जाता है लेकिन महानगरों के खर्च की मार उनकी आर्थिक कमर तोड़ देती है। कुछ वैसी ही कहानी थी बिहार के किसान बृज किशोर मेहता की। आज से लगभग 10 साल पहले वे हरियाणा के हिसार शहर में रोजगार की तलाश में गए थे। जहां उन्हें दो वक्त की रोटी तो मिल जाती थी, लेकिन परिवार पैसे के अभाव में हमेशा परेशान रहता था। उन्होंने फैसला किया कि अब नौकरी नहीं करूंगा। और अंतत: बृज किशोर हरियाणा  छोड़कर बिहार आकर स्ट्रॉबेरी की खेती करने लगे। इस खेती ने उन्हें धनवान बना दिया।

मुख्यमंत्री कर चुके हैं प्रशंसा

बृज किशोर मेहता के स्ट्रॉबेरी की खेती देखने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी  आये थे। सीएम नीतीश ने बृज किशोर की खेती की जमकर प्रशंसा की थी। बृजकिशोर के खेत की स्ट्रॉबेरी बिहार, बंगाल, उत्तर प्रदेश के बाजारों में जाता है।

sosyal medya reklam ajansları en iyi sosyal medya ajansları medya ajansları istanbul reklam ajansları istanbul reklam ajansları reklam şirketleri en iyi reklam ajansları en ünlü reklam ajansları en iyi ajanslar listesi
slot gacor scatter hitam scatter hitam pgslot bewin999