A farmer from Churu district of Rajasthan has achieved a new milestone in the field of agriculture.

चुरू के किसान ने अपनाई नई तकनीक, कमा रहा है रोजाना 10 हजार

नई दिल्ली। राजस्थान के चुरू जिले के एक किसान ने  कृषि  के क्षेत्र में नया मुकाम हासिल  किया है। इस किसान का नाम है ओकारमल प्रजापत, उन्होंने परंपरागत खेती छोड़कर फलों और सब्जी की खेती करना शुरू किया है। इस खेती से आज उनकी आर्थिक हालत काफी बेहतर हो गई है। बता दें कि ओकारमल प्रजापत पहले मजदूरी का काम करते थे। अब खेती करके वे लाखों रुपए कमा रहे हैं, बल्कि आज दूसरे लोगों को रोजगार भी देते हैं।

प्रजापत के लिए परंपरागत खेती छोड़कर नई  खेती करना आसान नहीं था, इस काम को करने में प्रजापत को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। चुरू राजस्थान का सबसे गर्म और ठंडा इलाका माना जाता है। यहां सर्दियों में पारा माइनस में चला जाता है, तो गर्मियों में तापमान भी हाई रहता है। ओकारमल बताते हैं कि वह आसपास के बाजार में प्रतिदिन पपीता, नींबू, टिंडा, टमाटर, घीया और खरबूजा भेजते हैं,  जिससे उन्हें रोज 10 हजार के आसपास कमाई होती है।

 अपनाया ड्रिप सिंचाई का तरीका  

चुरू में किसान परंपरागत खेती के साथ-साथ अब नई तकनीक से खेती कर रहे हैं। लेकिन यहां के किसानों को संसाधनों के अभाव में कई समस्या पैदा होती है। ओकारमल के सामने भी यह समस्या आई। उन्होंने ड्रिप सिस्टम बीकानेर से खरीदकर इस समस्या से निजात पाई और ड्रिप सिंचाई से उनकी खेती लहलहाने लगी। ड्रिप सिंचाई पद्धति, सिंचाई की आधुनिकतम पद्धति है। इस पद्धति में पानी की अत्यधिक बचत होती है।

sosyal medya reklam ajansları en iyi sosyal medya ajansları medya ajansları istanbul reklam ajansları istanbul reklam ajansları reklam şirketleri en iyi reklam ajansları en ünlü reklam ajansları en iyi ajanslar listesi
slot gacor scatter hitam scatter hitam pgslot bewin999