नई दिल्ली। दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। आधा भारत शीतलहर और कोहरे के चपेट में है। नए साल 2024 की शुरूआत घने कोहरे के साथ हुई। आज भी एनसीआर समेत पूरी दिल्ली में में घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में घना कोहरा रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, और राजस्थान के कुछ हिस्सों में 2 जनवरी तक ठंड से गंभीर शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर स्थानों में पहले से ही पारा शून्य से नीचे चल रहा है।
Read More: लखनऊ के रहमानखेड़ा में विकसित हुईं अमरूद की स्वादिष्ट प्रजातियां, होगी बंपर कमाई
मौसम विभाग के अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक दिल्ली समेत एनसीआर में कड़ाके की ठंड़ पड़ सकती है। वहीं अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है। अधिकतम 17 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
मौसम में बदलाव के कारण ठंड होने के बाद भी सुबह का तापमान तुलनात्मक रूप से ज्यादा रहा। सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह 12 साल के बाद एक जनवरी को सबसे अधिकतम न्यूनतम तापमान है। इससे पहले एक जनवरी 2012 में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद के सालों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हुई। बीते 13 सालों में एक जनवरी को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री तक दर्ज हुआ है।
Read More: पपीते की खेती के लिए बिहार सरकार दे रही अनुदान, किसान यहाँ कर सकते हैं आवेदन