दिल्ली एनसीआर में ग्रेनी स्मिथ सेब की धूम, खरीदारों की पहली पसंद

नई दिल्ली: दिल्ली की आजादपुर फल मंडी में कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) के ग्रेनी स्मिथ सेब जो की हरे रंग का होता है धूम मचा दी है। कश्मीर से सेब के आने का सिलसिला जारी है जिस कारण दूसरे सेबों के दाम गिर रहे हैं, वहीं ग्रेनी स्मिथ को अच्छे दाम मिल रहे हैं। गहरे हरे रंग के इस सेब को खरीदार खूब पसंद कर रहे हैं। आजादपुर मंडी में यह सेब 120 रुपये किलो बिक रहा है।

कुल्लू के जरी के बागवान पंकज ठाकुर का सेब 1200 रुपये प्रति बॉक्स के हिसाब से बिका है। पंकज ने 10 किलो के 400 बॉक्स भेजे थे। उन्होंने बताया कि उनके बगीचे में ग्रेनी स्मिथ के 150 पौधे हैं। पिछले साल 10 किलो का बॉक्स 1000 से 1100 रुपये में बिका था, लेकिन इस साल 1200 रुपये मिल रहे हैं।

आगे भी पढ़े: रेड टेप मूवमेंट, लाल रिबन बांधकर पेड़ों को बचाने का संकल्प

ग्रेनी स्मिथ एक ऑस्ट्रेलियाई किस्म है, जिसे  पहली बार 1868 में उगाया गया था। इसके खासीयत यह है के दूसरे सेबों के मुकाबले इसमें शुगर कम होती है। इसमें फसल अच्छी होती है और यह सेब 1-2 महीने तक बिना खराब हुए रह सकता है। इसका पौधा अन्य किस्मों से तीन गुना तेज बढ़ता है और इसमें रस्टिंग और फंगस का खतरा भी कम रहता है।

कुल्लू के इस बेहतरीन सेब को इस समय 120 रुपये प्रति किलो  मिल रहा है है। इसकी उच्च क्वालिटी के कारण दिल्ली एनसीआर के फाइव स्टार होटलों में इसकी मांग है। हर साल इसकी मांग और सप्लाई बढ़ती जा रही है।

 

 

sosyal medya reklam ajansları en iyi sosyal medya ajansları medya ajansları istanbul reklam ajansları istanbul reklam ajansları reklam şirketleri en iyi reklam ajansları en ünlü reklam ajansları en iyi ajanslar listesi
slot gacor scatter hitam scatter hitam pgslot bewin999