Farmers are becoming rich from Amla gardening, they earn bumper income in a year.

आंवलें की खेती से मालामाल हो रहे हैं किसान ,साल में होती है बंपर कमाई

नई दिल्ली। बाजार में आंवलें की मांग हमेशा रहती है, इससे अचार, मुरब्बा,  कैंडी बनाए जाते हैं। आयुर्वेद में भी  आंवले का वर्णन मिलता है। आंखों की रोशनी के लिए भी इसका सेवन अच्छा माना जाता है। आंवले के गुणों के कारण ही इसकी बाजार मांग हमेशा रहती है। आंवले ताजा हो या सूखा दोनों रूपों में इसका इस्तेमाल सेहत के लिए लाभकारी होता है। यदि किसान इसकी सही तरीके से खेती करें तो इससे अच्छा लाभ कमाया जा सकता है। उदहारण के तौर पर पंतजलि, डाबर, बैधनाथ जैसी आयुर्वेदिक कंपनियां बागवानों के खेत में जाकर इसे खरीद रही है। आवलें की खेती करके किसान अच्छा पैसा कमा सकते हैं। तो आइए जानते है आवलें की बागवानी लगाने की कुछ विधि

आंवले की खेती के लिए मिट्टी

किसी भी फसल की खेती करने से पहले उपजाउ मिट्टी का चयन पहला स्टेज होता है। लेकिन आंवला एक ऐसा फल है जो हर प्रकार की मिट्‌टी में उपज सकती है। बस इसके लिए जलजमाव वाली मिट्‌टी नहीं होनी चाहिए। पानी के कारण इसके पौधे सुख जाते है। इसकी खेती के लिए मिट्टी का पीएच मान 6.5-9.5 होना चाहिए।

आंवले की खेती कब करें

आंवले के पौधे लगाने के लिए सबसे बेहतर होती है शरद ऋतु और बारिश का मौसम, इस समय सिचाई की आवश्यकता नहीं होती है। इसके सिचाई के लिए कम पानी का प्रयोग करना चाहिए। इसलिए बरसात के समय और शरद ऋतु में आंवले की फलस लगाई जाती है। फल देने वाले बगानों में पहली सिंचाई खाद देने के तुरन्त बाद जनवरी-फरवरी में देनी चाहिए।

आंवले में कौन-कौन सी खाद डाले

आंवले की खेती करने के लिए खेतों में नाइट्रोजन, , फासफोरस, पोटेशियम के अलावा गोबर खाद का प्रयोग उत्तम माना गया है। यह खाद एक वर्ष के पौधे को डालें और 10 साल तक खाद की मात्रा बढ़ते रहें।

आंवले में पाए जाने वाले तत्व

आंवले में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इसके साथ-साथ कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइडेड और फास्फोरस पाया जाता है। आंवले के सेवन से एनीमिया की समस्या दूर होती है। यह आयरन की कमी को दूर करता है। इसे इम्यूनिटी क्षमता बढ़ाने के लिए भी उपयोग किया जाता है।

एक साल में बंपर कमाई 

आंवले की रोपाई के बाद उसका पौधा 4-5 साल में फल देने लगता है। 8-9 साल के बाद एक पेड़ हर साल औसतन 80 किलो फल देता है। प्रति किलो 30 रुपये में बिकता है। यानी हर साल एक पेड़ से किसान को 1500 से 2000 रुपये की कमाई होती है। एक हेक्टेयर में करीब 200 पौधे लग सकते हैं। इस तरह आप साल भर में एक हेक्टेयर से ही 3-4 लाख रुपये की कमाई कर सकते हैं। सही रख-रखाव के साथ एक-एक आंवले का पेड़ 50 साल तक फल देता रहता है। एक बार आंवले के पौधे लगाकर आप पूरी जिंदगी कमाई की जा सकती हैं।

 

sosyal medya reklam ajansları en iyi sosyal medya ajansları medya ajansları istanbul reklam ajansları istanbul reklam ajansları reklam şirketleri en iyi reklam ajansları en ünlü reklam ajansları en iyi ajanslar listesi
slot gacor scatter hitam scatter hitam pgslot bewin999