Ranveer Singh, a farmer from Palwal village in Haryana, has become an example for farmers.

पलवल के किसानों की तकदीर चमका रहे जापानी फूलों के बीज

नई दिल्ली। पलवल (हरियाणा) जिले के पातली गांव निवासी किसान रणवीर सिंह जिले के फूल किसानों के लिए मिसाल बन गए हैं। रणवीर सिंह पिछले 35 सालों से फूलों की खेती कर रहे हैं।

बागवानी विभाग हरियाणा द्वारा पलवल जिले में 100 हेक्टेयर भूमि में फूलों की खेती करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके चलते पलवल जिले में किसानों का रुझान फूलों की खेती करने के लिए बढ़ गया है।  किसान रणवीर सिंह का कहना है कि वह अपने आप अपनी खेती की देखरेख करते हैं और जापान से बीज मंगवाकर फूलों की पौध तैयार करते हैं।

 किसान भूल जाएंगे परंपरागत खेती

रणवीर सिंह का कहना है कि जब दूसरे किसान फूलों की  खेती के इस तरीके (segment) से करने लगेंगे, तो वह अपनी परंपरागत खेती को भूल जाएंगे। उन्होंने बताया कि वह गुलदाउदी, ब्लुडेजी, कैल, ग्लैड, रजनीगंधा, ब्राजीका, स्टॉक आदि फूलों की खेती कर रहे हैं। रणवीर सिंह कहते हैं कि इस खेती से कम लागत में ज्यादा मुनाफा मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ सरकार द्वारा भी समय-समय पर अनुदान मिलता है।

हर साल 30 लाख की कमाई

रणवीर सिंह फूलों की पौध लगाते हैं।  फूलों के तैयार होने उसकी देखभाल करते हैं। जब  फूल तैयार हो जाते हैं तो बाकी परिवार के लोग फूलों को तोड़कर पैकिंग कर दिल्ली के बाजारों में बेचने का काम करते हैं। किसान रणवीर सिंह ने बताया कि यही उनकी आजीविका का साधन है, जिससे वह सालाना 30 लाख रुपये तक की कमाई कर लेते हैं।

 

sosyal medya reklam ajansları en iyi sosyal medya ajansları medya ajansları istanbul reklam ajansları istanbul reklam ajansları reklam şirketleri en iyi reklam ajansları en ünlü reklam ajansları en iyi ajanslar listesi
slot gacor scatter hitam scatter hitam pgslot bewin999