Grow these winter vegetables in pots at home, you will save huge expenses

घर पर गमले में ही उगाएं सर्दी वाली ये सब्जियां, बचा लेंगे मोटा खर्चा

नई दिल्ली। अगर आप ठंड के दिनों में  गार्डनिंग  करने का शौक रखते हैं तो आगे की  जानकारी  आपके लिए  उपयोगी  हो सकती है। बता दें कि आप  फ्रेश और स्वादिष्ट  सब्जियों को आप अपने छत पर या गमले में भी उगा सकते हैं। कृषि के जानकारों का मानें तो ठंड का मौसम सब्जियों के उगाने के लिए उत्तम माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी ताजा सब्जियों का स्वाद लेना चाहते हैं तो ‘नर्सरी टुडे’ की यह खबर खास आपके लिए है।

जनवरी-फरवरी के मौसम में सबसे  खास बात यह है कि इस मौसम में सब्जियां तेजी से उगती हैं और जल्द तैयार होती हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि सर्दियों में सब्जियां अंकुरण के बाद केवल 3 से 8 सप्ताह के अंदर तैयार हो जाती हैं। इस मौसम में सब्जियों को उगाना भी आसान होता है। तो आइए आपको बताते हैं इन सब्जियों के बारे में।

पालक

पालक एक ऐसी सब्जी है  जो कम समय में तैयार हो जाती है। पालक की फसल 3 से 4 सप्ताह के भीतर तैयार हो जाती है। पालक एक पौष्टिक सब्जी है जो आयरन, विटामिन ए और सी का अच्छा स्रोत भी है। इसकी खेती देश के करीब-करीब सभी राज्यों में की जाती है। बाजार में इसकी डिमांड भी काफी हाई रहती है।

धनिया

धनिया भी 6 से लेकर 7 सप्ताह के अंदर तैयार हो जाता है। धनिए को आप गमले में भी उगा सकते हैं। धनिया की बुवाई के लिए फरवरी से मार्च का महीना सबसे अच्छा होता है। इसकी बुवाई के लिए बलुई दोमट मिट्टी सबसे अच्छी होती है। इसकी फसल को नियमित तौर पर पानी देना जरूरी है।

इसे भी पढें:

इस फल की खेती से बागवान कमा सकते है लाखों का मुनाफा

मूली

3 से लेकर 4 हफ्ते के अंदर तैयार होने वाली सब्जियों में मूली का नाम भी शामिल है। मूली का इस्तेमाल सलाद के रूप में भारत के घर-घर में होता हैं।  कुछ लोग इसकी कोमल पत्तियों का साग भी बडे चाव से खाते हैं।

सोया का साग

सर्दियों के मौसम में बाजार में कई तरह के साग मिलते हैं, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं, साथ ही सेहत को भी कई लाभ पहुंचाते हैं, उन्हीं में से एक साग सोया का साग। सोया ठंड के दिनों में जल्द तैयार होता है। आप चाहें तो  गमलें में भी सोया साग उगा सकते हैं।

बथुआ का साग

सर्दियों के सीजन में मिलने वाला यह साग कई बीमारी की दवा है। यह साग आंखों की रोशनी, खून की कमी, हड्डी की समस्या, कब्ज सहित अन्य कई बीमारी में हमारे शरीर को फायदा पहुंचाता हैं। अगर आप  चाहें तो छत पर बथुआ का पौधा उगा सकते हैं।

 

sosyal medya reklam ajansları en iyi sosyal medya ajansları medya ajansları istanbul reklam ajansları istanbul reklam ajansları reklam şirketleri en iyi reklam ajansları en ünlü reklam ajansları en iyi ajanslar listesi
slot gacor scatter hitam scatter hitam pgslot bewin999