बागवानी के क्षेत्र में सबसे बड़ा पुरस्कार हिमाचल प्रदेश ने किया हासिल

नई दिल्ली।   हिमाचल प्रदेश को बागवानी के क्षेत्र में सबसे बड़ा पुरस्कार मिला है। हिमाचल प्रदेश ने सभी राज्यों को पीछे छोड़ते हुए यह पुरस्कार हासिल किया है। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने हिमाचल प्रदेश  के बागबानी सचिव सी. पॉलरासु को यह पुरस्कार दिया।

बता दें कि यह पुरस्कार 14वें एग्रीकल्चर लीडरशिप कॉनक्लेव-2023 के अवसर पर प्रदान किया गया । प्रदेश को पुरस्कार मिलने के बाद  राज्य के  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के किसानों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार बागबानी क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश के बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सशक्त नेतृत्व में राज्य में उच्च घनत्व बागबानी पर बल दिया जा रहा है। कम बागबानी वाले क्षेत्रों में बागबानी के विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है। इससे युवाओं को स्वरोजगार के अवसर सृजित करने के साथ-साथ क्षेत्र की बागबानी भी सुदृढ़ हो रही है।

हिमाचल प्रदेश बागवानी नीति बनाने वाला देश का पहला राज्य है। प्रदेश के किसानों को बागवानी लगाने के लिए सरकार की ओर से कई सारे योजनाओं का लाभ दी जा रही है। इस योजना के तहत प्रदेश में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए कई नियोजन बनाने की तैयारी की गई है।

इसके तहत किसानों को फल उत्पादन के लिए आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में 2023 एकीकृत बागवानी योजना के तहत ड्रैगन फ्रूट और कीवी जैसे फलों को उगाकर एक मिसाल पेश की गई है। प्रधानमंत्री फलस बीमा के अंतर्गत किसानों को अन्य फलों के पैदावार बढ़ाने के लिए सहायता प्रदान की जा रही है।

 

sosyal medya reklam ajansları en iyi sosyal medya ajansları medya ajansları istanbul reklam ajansları istanbul reklam ajansları reklam şirketleri en iyi reklam ajansları en ünlü reklam ajansları en iyi ajanslar listesi
slot gacor scatter hitam scatter hitam pgslot bewin999