हरियाली और रास्ता: पीलीभीत के तराई क्षेत्र में ईको पर्यटन के विकास की अपार संभावनाएं

हरियाली और रास्ता: पीलीभीत के तराई क्षेत्र में ईको पर्यटन के विकास की अपार संभावनाएं

प्रदेश भर में वन विभाग ने विकसित किए 10 वेटलैंड, जनपद को दी 248 करोड़ की सौगात

श्री राम शॉ

नोएडा / पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत के मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पहुंचकर वन्य जीव सप्ताह का समापन किया। उन्होंने पीलीभीत को 248 करोड़ की 26 परियोजनाओं की सौगात दी। उनका शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर वन विभाग के कई अधिकारियों को सम्मानित भी किया।

इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तराई के क्षेत्र में ईको टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। चूका से लेकर कर्तनिया घाट, दुधवा और अमानगढ़ तक ईको टूरिज्म तेजी से बढ़ रहा है। वन विभाग ने 10 वेटलैंड विकसित किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य का अस्तित्व जीव जंतु और जल पारिस्थितिकी तंत्र पर टिका हुआ है। भारतीय मनीषा में ही धरती को माता कहा है और हम सब इसके पुत्र हैं। जीव होने के नाते हम सभी का सह अस्तित्व है। जीव पालतू हो या जंगली। सब सह अस्तित्व पर निर्भर करते हैं। जीव जंतुओं और पारिस्थितिकी तंत्र पर संकट होगा तो मनुष्य के अस्तित्व पर भी संकट आ जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार लगातार विकास के लिए प्रयासरत है। हम सभी का विकास कर रहे हैं।

Read More: One-day Training cum Workshop organized at Rose Garden

दोगुनी हुई पीटीआर में बाघों की संख्या

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने संयुक्त सर्वे किया है। सर्वे में पीलीभीत टाइगर रिजर्व को प्रथम ग्लोबल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि 2014 में पीलीभीत टाइगर रिजर्व में 25 बाघ थे। 2018 में बढ़कर इनकी संख्या 65 हुई है। राज्य में 173 बाघ थे। अब यूपी में 205 से अधिक बाघ हैं।

वन्यजीवों से होने वाली जनहानि को किया आपदा घोषित, पांच लाख मुआवजा

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2018-19 में मुझे दुधवा जाना पड़ा था। प्रकृति में संतुलन होने पर मानव एवं वन्यजीवों में संघर्ष होता है। इस संघर्ष से होने वाली जनहानि को रोकने के लिए हमारी सरकार ने इसे आपदा घोषित किया। अब कोई जनहानि होने पर पांच लाख का मुआवजा दिया जाता है। छह वर्ष के अंदर जन सहभागिता के माध्यम से वन विभाग को मॉडल विभाग बना दिया है। वन्यजीवों के संरक्षण के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम यूएनडीपी में परिस्थिति तंत्र और जैव विविधता के प्रमुख मिंडोरी पैक्स्टन की ओर से पीलीभीत टाइगर रिजर्व को अंतरराष्ट्रीय स्तर का टाइगर एक्स टू अवार्ड दिया गया है।

Read More: नई स्कीम के जरिए ग्रेटर नोएडा में मिश्रित भूमि उपयोग को बढ़ावा देगी योगी सरकार

एटा में फ़ूड प्रोसेसिंग तो संडीला में प्लाईवुड परियोजना के लिए भूमि आवंटित

प्रदेश में औद्योगिक विस्तार के लिए प्रयासरत योगी सरकार विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में भूखंडों की ई नीलामी को रफ्तार दे रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) द्वारा अपने औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार प्लाट्स का ई-ऑक्शन किया जा रहा है। 5 अक्टूबर को ई-नीलामी के माध्यम से विभिन्न परियोजनाओ के लिए 68 भूखण्डों का आवंटन किया गया। इनमें जिन औद्योगिक समूहों के साथ एमओयू हुआ है उन्हें भी प्लॉट्स आवंटित हुए हैं। इसके तहत एटा में फ़ूड प्रोसेसिंग परियोजना के अंतर्गत तथा संडीला में प्लाईवुड परियोजना के अंतर्गत भूमि आवंटित हुई है। प्राधिकरण ने इस कड़ी में मथुरा, अलीगढ़, अमेठी, गौतमबुद्ध नगर, वाराणसी, कानपुर, शाहजहाँपुर, हरदोई एवं चन्दौली जनपदों के औद्योगिक क्षेत्रों के भूखण्डों के आवंटन हेतु आवेदन मांगे थे। प्राधिकरण के सीईओ मयूर माहेश्वरी ने बताया कि ई नीलामी में पूरी पारदर्शिता के साथ लगातार भूखंडों का आवंटन हो रहा है।

Read More:  यूपी : ईको पर्यटन की असीम संभावनाओं के मद्देनजर पर्यटन शुल्क में की जा सकती है कमी

 

sosyal medya reklam ajansları en iyi sosyal medya ajansları medya ajansları istanbul reklam ajansları istanbul reklam ajansları reklam şirketleri en iyi reklam ajansları en ünlü reklam ajansları en iyi ajanslar listesi
slot gacor scatter hitam scatter hitam pgslot bewin999