हिमाचल प्रदेश मे जल्द लागू होगी बागवानी नीति, इससे 82,500 लोगों को मिलेगा रोजगार

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने फैसला किया है कि राज्य सरकार जल्द ही बागवानी नीति लेकर आएगी। हिमाचल प्रदेश ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा। इस नीति से बहुत से लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। ऐसा कह जा रहा है कि प्र इससे देश के  82,500 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। शुरुआत में 1,292 करोड़ रुपये की परियोजना राज्य के सात जिलों में शुरू की जाएगी। इस परियोजना के तहत 6,000 हेक्टेयर जमीन पर दो चरणों में पौधे लगाए जाएंगे, जिनमें अमरूद, नींबू, अनार, ड्रैगन फ्रूट, जामुन और कटहल शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का उद्देश्य है कि किसानों को उनकी फसलों का बेहतर दाम मिले। उन्होंने बागवानी विभाग को परियोजना में सूचना प्रौद्योगिकी और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं।

इस परियोजना के पहले चरण में 4,000 हेक्टेयर भूमि और दूसरे चरण में 2,000 हेक्टेयर भूमि को शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुक्खू को उम्मीद है कि इस परियोजना से साल 2032 तक 1.30 लाख मीट्रिक टन उत्पादन होगा। उन्होंने बताया कि हर साल लगभग 230 करोड़ रुपये का व्यापार होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरकार बागवानों के हित में काम कर रही है। हाल ही में राज्य सरकार ने सेब को भी यूनिवर्सल कार्टन में बेचने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले से बागवानों को खूब लाभ हो रहा है। इससे पहले बागवानों को सेब के सीजन में सही दाम न मिलने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब प्रति किलो के हिसाब से बागवानों को मेहनत का सही कीमत मिल रहा है।

 

 

 

sosyal medya reklam ajansları en iyi sosyal medya ajansları medya ajansları istanbul reklam ajansları istanbul reklam ajansları reklam şirketleri en iyi reklam ajansları en ünlü reklam ajansları en iyi ajanslar listesi
slot gacor scatter hitam scatter hitam pgslot bewin999