INA President YP Singh will be honored in local India

‘लोकल भारत’ में सम्मानित होंगे आईएनए अध्यक्ष वाईपी सिंह

नई दिल्ली। राष्ट्रीय हिंदी दैनिक लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 10 फरवरी 2024 को ‘लोकल भारत’ का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें इंडियन नर्सरीमेन एसोसिएशन के अध्यक्ष वाईपी सिंह को विशेष  रूप से आमंत्रित किया गया है। बता दें कि ‘लोकल भारत’ में इंडियन नर्सरीमेन एसोसिएशन के अध्यक्ष वाईपी सिंह को सम्मानित भी किया जाएगा।

क्या है ‘लोकल भारत?
भारत में पर्यटन और पर्यटन की दुनिया में राज्यों, सांसदों, विधायकों और ग्राम प्रधान स्तर पर सक्रिय लोगों का योगदान आंकने और उनको सम्मानित करने की एक यात्रा है। जिसका उद्देश्य पर्यटन की दुनिया में सक्रिय प्रतिभाओं को सम्मान प्रदान करने के साथ ही ग्रामीण अंचलों की खूबसूरती , लोकल रोजगार और संवर्धन के अनछुए हिस्से और अब तक पर्यटन की वहाँ तक की पहुँच को पर्यटन की राष्ट्रीय नीति से परिचित कराना और नई सम्भावनाओं की तलाश कर नीति नियंताओं को उससे साक्षात कराना भी है। चाहे वो हिमाचल का पुलग गांव हो या उत्तर प्रदेश के सोनभद्र का अजीर महादेव का मंदिर। या फिर छत्तीसगढ़ का सोनेश्वर महादेव का स्थान हो या फिर ओड़िशा का पद्मपादा गिरी। यह भारत के गाँव में बसते भारत से भारत को मिलाने की एक यात्रा है जो भविष्य में यायावरी, भारत के दूरदर्शी पर्यटन व्यवसाय में भागीदारी आदि के सभी क्षेत्रों को सुगम अवसर प्रदान करेगी।

‘लोकल भारत’ राष्ट्रीय हिंदी दैनिक लोकल न्यूज ऑफ इंडिया का एक सामजिक दायित्व निर्वाह का प्रयास है, जो भारत के गाँव-गलियों में रचती-बसती भारतीय संस्कृति , हमारी परम्पराएं , लोक रीतियां और लोकप्रथाओं के उत्थान और देश-दुनिया को भारत की सनातन सांस्कृतिक विरासत की धमक से परिचय कराने का सहज और सरल माध्यम है।

sosyal medya reklam ajansları en iyi sosyal medya ajansları medya ajansları istanbul reklam ajansları istanbul reklam ajansları reklam şirketleri en iyi reklam ajansları en ünlü reklam ajansları en iyi ajanslar listesi
slot gacor scatter hitam scatter hitam pgslot bewin999