Himachal Pradesh Horticulture Minister Jagat Singh Negi said that apple has an important role in the economic improvement of the state

सेब बागवानों से ठगी करने वाले व्यापारियों के लाइसेंस होंगे रद्द

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश के आर्थिक विकास में सेब की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश सरकार सेब उत्पादन से जुड़े सभी लोगों को संरक्षण प्रदान कर रही है।  उन्होंने चेतावनी दी कि अब सेब बागवानी में लगे किसानों के साथ  ठगी करने वालों की खैर नहीं।  ऐसा करते पकड़े जाने वाले व्यापारियों का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। बता दें कि उन्होंने यह जानकारी सेब उत्पादन एवं विपणन से जुड़े हितधारकों के हितों की रक्षा के लिए गठित विशेष जांच दल  के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बागवानी मंत्री ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार सेब व्यापार से जुड़े लोगों के साथ धोखाधड़ी खत्म करने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगी।

धोखा करने वाले को  तुरंत पकड़ने का आदेश 

बागवानी मंत्री ने आगे कहा कि प्रदेश में कृषि उत्पाद विपणन समिति अधिनियम को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। ताकि सेब की बागवानी करने वाले किसानों के साथ धोखा करने वाले को  तुरंत पकड़ा जा सके। अधिकारियों की ओर से पकड़े जाने पर लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। बागवानी मंत्री ने अधिकारियों को फल मंडियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि इस तरह के मामले को नियंत्रित किया जा सके। राज्य में कृषि उत्पाद विपणन समिति अधिनियम को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा ताकि धोखा करने वाले लोगों को पकड़ा जा सके और राज्य में सेब उत्पादकों को होने वाले नुकसान को रोका जा सके।

बैठक में बड़े अधिकारी  मौजूद

बैठक के दौरान एसआईटी के सदस्य अरविंद दिग्विजय नेगी ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सतवंत अटवाल, एचपीएमसी के प्रबंध निदेशक सुदेश कुमार मोखटा मौजूद रहे।

sosyal medya reklam ajansları en iyi sosyal medya ajansları medya ajansları istanbul reklam ajansları istanbul reklam ajansları reklam şirketleri en iyi reklam ajansları en ünlü reklam ajansları en iyi ajanslar listesi
slot gacor scatter hitam scatter hitam pgslot bewin999