जानें लक्ष्मणा पौधे का महत्व और फायदा

    05-Feb-2024
Total Views |

नई दिल्ली। वास्तुशास्त्र में कई पौधों को लाभदायक बताया गया है। पुराणों में कुछ पौधों के बारे में उल्लेख मिलता है कि उन्हें घर में लगाने से कभी धन की कमी नहीं होती है। ऐसा ही एक पौधा है लक्ष्मणा ।  इसे घर में लगाने से मां लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं। मान्यता है कि यह गरीबी से छुटकारा दिलाने में कारगर होता है। आयुर्वेद में भी इसका  वर्णन मिलता है। इसकी पत्तियां पीपल या पान के पत्ते के समान होती हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे और इसे घर में कहां लगाना चाहिए।

क्यों  महत्वपूर्ण है लक्ष्मणा  

पुराणों और शास्त्रों के जानकार बताते हैं कि घर में लक्ष्मणा का पौधा लगाने से धन आगमन के रास्ते खुलते हैं और आय में बढ़ोतरी होती है।

वास्तुशास्त्र और तांत्रिकों की मानें तो लक्षमणा का पौधा धन लक्ष्मी को आकर्षित करने वाला पौधा है। इससे घर में दरिद्रता नहीं आती। आर्थिक संकट दूर करने में ये बहुत फलदायी है। जिस स्थान पर यह पौधा होता है वहां से नकारात्मक ऊर्जा पूरी तरह से खत्म हो जाती है। इसे तांत्रिक साधना में भी इस्तेमाल किया जाता है।

 घर की पूर्व-उत्तर दिशा में लगाएं लक्ष्मणा का पौधा

उत्तर दिशा को धन की कारक दिशा माना जाता है। इसलिए घर में लक्ष्मणा का पौधा पूर्व-उत्तर की दिशा में लगाना उत्तम माना गया है। इसे बालकनी या किचन गार्डन  में बड़े गमले में लगाना चाहिए।

नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव होता है दूर

वास्तुशास्त्र के अनुसार जिस घर में लक्ष्मणा का पौधा लगाया जाता है। वहां पर नकारात्मक ऊर्जा और शक्तियों का प्रभाव पूरी तरह से खत्म हो जाता है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है।

आयुर्वेद में भी वर्णन

लक्ष्मणा पौधा आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक माना जाता है। इसे आयुर्वेद में लक्ष्मणा बूटी के नाम से जानते हैं। इसका सेवन करके कई तरह की बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है।