The first fruit that Nursery Today turns to for the management of diabetes is blackberries

गार्डन में उगाएं यह पेड़, मधुमेह में रामबाण का काम करते हैं इसके बीज, पत्तियां और फल

नई दिल्ली। आपने तो कई प्रकार के फल, जैसे आम, अनार, सेब, केला  इत्यादि  खाए होंगे, लेकिन आज हम आपसे जिस फल की जानकारी साझा करने  जा रहे हैं उसकी पत्तियां, फल, बीज सभी स्वास्थ्यवर्धक होते हैं। नर्सरी टुडे आज यहां बताने जा रहा है आम के थोड़ा पहले बाजार में आने वाले काले, गोल खट-मीठे जामुन के बारे में । अब जानिए कि अगर आप जामुन की खेती से जुड़ना चाहते हैं, तो उसे  लगाने के लिए क्या-कया करना  होगा।  इसे दो तरह से लगा सकते हैं । पहला तरीका होता है नर्सरी से पौधे लाकर लगाने का और दूसरा  है  सीधे बीज जमीन रोपकर पाैधा उगाने का।

गोमा प्रियंका सबसे बेहतर किस्म 

जामुन की सबसे बेहतर किस्म  गोमा प्रियंका  को माना जाता है। इसे केन्द्रीय बागवानी प्रयोग केन्द्र गोधरा, गुजरात ने 2010 में विकसित किया। इस किस्म का फल स्वाद में काफी मीठा होता है। इसके फलों में नाममात्र की गुठली होती है और गूदे की मात्रा ज्यादा पाई जाती है।

क्या हैं जामुन के औषधीय गुण

जामुन आयरन, शर्करा, खनिज, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट सहित कई मूल्यवान गुणों वाला एक पौष्टिक स्वदेशी फल है। इसके पके फलों को खाया जाता है और इन्हें जेली, जैम, स्क्वैश, वाइन, सिरका और अचार जैसे विभिन्न पेय पदार्थों में संशोधित किया जा सकता है, जिनमें जीवाणुरोधी, एंटिफंगल, एंटीवायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीडायबिटिक रूप शामिल हैं। इसकी डिमांड बाजार में हमेशा बनी रहती है। ऐसे में किसान जामुन की खेती से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

मधुमेह रोग में करता है दवा का काम 

भारत में लोग औसतन मधुमेह रोग से  ज्यादा बीमार हो रहे हैं। अधिकांश घरों में इस रोग के मरीज मिल जाते हैं। बदलते हुए खानपान की वजह से अब युवाओं में भी इसका काफी असर देखा जा सकता है। मधुमेह रोग के नियंत्रण के लिए जामुन सबसे बेहतर फल है। आयुर्वेद में भी बताया गया है कि यह मधुमेह को कम करता है।

जामुन कई समस्याओं को कम करता है 

मधुमेह रोग का रामवाण इलाज है जामुन

जामुन पेट की समस्या को दूर करता है। आप जामुन की छाल का काढ़ा बनाकर  पी सकते हैं।

जामुन का सेवन करने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है।

जामुन पेट दर्द, डायबिटीज, गठिया, पेचिस, पाचन संबंधी समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है।

जामुन शरीर के इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाने में मदद करता है।

 

sosyal medya reklam ajansları en iyi sosyal medya ajansları medya ajansları istanbul reklam ajansları istanbul reklam ajansları reklam şirketleri en iyi reklam ajansları en ünlü reklam ajansları en iyi ajanslar listesi
slot gacor scatter hitam scatter hitam pgslot bewin999