उत्तर प्रदेश ने रचा कीर्तिमान : शीशम के 4.52 तो सागौन के 4.37 करोड़ पौधरोपण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को हरा-भरा करने की योगी आदित्यनाथ की पहल रंग ला रही है। योगी आदित्यनाथ ने वृक्षारोपण महाअभियान-2023 के तहत स्वयं पौधरोपण कर इसका शुभारंभ किया। इसमें जनप्रतिनिधियों, सरकारी विभागों, सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों समेत सभी के सहयोग से योगी के यूपी में कुल 36 करोड़, 15 लाख, 98,954 पौधे लगाए गए। प्रकृति व परमात्मा की कृपा वाले यूपी में इन पौधों से अब चहुंओर हरियाली ही दिखेगी। उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक शीशम के 4.52 करोड़ व सागौन के 4.37 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए। इनमें वन विभाग ने शीशम के 1.23 करोड़ व अन्य विभागों ने 3.29 करोड़ से अधिक पौधे लगवाए। वन विभाग ने सागौन के 1.16 करोड़ व अन्य विभागों ने 3.21 करोड़ से अधिक पौधरोपण कराए।

सबसे अधिक लगाए शीशम के पौधे

यूपी के सभी 75 जनपदों व 18 मंडलों में शीशम के 4 करोड़, 52 लाख 75,779 पौधे लगाए गए। सागौन के रोपे गए पौधों की संख्या 4 करोड़ 37 लाख, 57,811 रही। कंजी के 2 करोड़, 44 लाख, 71,256 तथा जामुन के 1 करोड़, 66 लाख, 89347 पौधे लगे। अर्जुन के एक करोड़ 54 लाख, 21109 व अमरुद के एक करोड़, छह लाख, 55948 पौधे लगे। सभी 18 मंडलों में चिलबिल के 91 लाख 30,551 व सिरस के 66 लाख, 48612 पौधे लगाए गए। आंवला के 50 लाख 53,660 तथा गुटेल के 43 लाख 46644 पौधे रोपे गए। वहीं उद्यान, रेशम आदि की पौधशालाओं द्वारा 1 करोड़ 70 लाख 31018 पौधे रोपे गए।

वन विभाग ने 13 करोड़ पौधे लगाए
वन विभाग की तरफ से 13 करोड़, 22 लाख,77741 पौधे लगाए गए। वन विभाग ने सभी 75 जनपदों में शीशम के 1 करोड़, 23 लाख 52050 पौधे लगाए। वन विभाग द्वारा सागौन के रोपे गए पौधों की संख्या 1 करोड़ 16 लाख, 12873 रही। कंजी के 1 करोड़, 1 लाख, 59033 तथा अर्जुन के 54 लाख 77414 पौधे यूपी में लगाए गए। जामुन के 46 लाख, 28575 पौधे लगे। सभी जनपदों में चिलबिल के 17 लाख 56882 व सिरस के 26,97062 पौधे लगाए गए। गुटेल के लगाए गए पौधों की संख्या 22 लाख 66,275 रही। बबूल के 20 लाख 86,479 पौधे रोपे गए। जंगल जलेबी के 14 लाख 65,194 पौधे लगे। वन विभाग ने 3 करोड़, 67 लाख, 35528 अन्य पौधे लगाए। वहीं बीज बुआन व कल्चर द्वारा रोपित प्रजातियां 4 करोड़ 10 लाख, 40376 रही।

अन्य विभागों की भी भागीदारी
वृक्षारोपण महाअभियान-2023 में अन्य विभागों की भी दमदार भागीदारी रही। कुल 22 करोड़, 93 लाख 21,213 पौधे यूपी सरकार के विभागों ने सभी 75 जनपदों में लगाए। इनमें शीशम के 3 करोड़, 29 लाख 23729 पौधे लगाए। सागौन के रोपे गए पौधों की संख्या 3 करोड़ 21 लाख, 44398 रही। कंजी के 1करोड़, 43 लाख, 12223 तथा अर्जुन के 99 लाख 43695 पौधे यूपी में लगाए गए। जामुन के 1 करोड़, 20 लाख, 60772 पौधे लगे। अमरुद के एक करोड़, चार लाख, 50850 लगे। ल्ल

शाह ने लगाया 4 करोड़वाँ पौधा

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ग्रेटर नोएडा के सुत्याना स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (उफढऋ) ग्रुप सेंटर पहुंचकर’अखिल भारतीय वृक्षारोपण अभियान’ के तहत 4 करोड़वाँ पौधा लगाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा वाले इस अभियान को सफल बनाने में  जवानों के प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय हैं। पर्यावरण संरक्षण में अपना अहम योगदान देने के लिए सभी  को बधाई देता हूँ। इस वर्ष के अंत तक हम सभी 5 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संकल्पित हैं। ग्लोबल वॉर्मिग और ओजोन लेयर में बढ़ते छेद को रोकने के लिए पौधारोपण सबसे बड़ा हथियार है। शाह ने कहा कि सीआरपीएफ ने पर्यावरण संरक्षण में आज एक मील का पत्थर स्थापित किया है। कई लोग कहते थे कि पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा नहीं होगा। लेकिन केन्द्र सरकार, सीआरपीएफ के सहयोग से आज 4 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं जो धरती को हरा-भरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब हम पौधे लगाते हैं तो कई सालों से कई पीढिां उसका लाभ उठाती हैं।

sosyal medya reklam ajansları en iyi sosyal medya ajansları medya ajansları istanbul reklam ajansları istanbul reklam ajansları reklam şirketleri en iyi reklam ajansları en ünlü reklam ajansları en iyi ajanslar listesi
slot gacor scatter hitam scatter hitam pgslot bewin999