बागवानी लगानी है तो, ये हैं बागवानी की 5 सबसे महत्वपूर्ण योजनाएं, किसान उठा सकते हैं लाभ

नई दिल्ली। भारत हमेशा से कृषि प्रधान देश रहा है, यहां की 50 प्रतिशत से ज्यादा आबादी आज भी कृषि पर निर्भर है। सरकार किसानों को कई योजनाओं का लाभ दे रही है। इसी श्रृंखला में भारत सरकार और राज्य सरकारें  किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ फूलों की खेती के लिए  प्रोत्साहित कर रही हैं। जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सके। फूलों की खेती करने वाले किसानों को सरकार पहले से ज्यादा सब्सिडी भी दे रही है। सरकार की ओर से बागवानी की 5 सबसे महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गई हैं। जिसका लाभ उठाकर किसान मुनाफा कमा सकते हैं।

राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना

केंद्र सरकार किसानों के लिए  कई सारे योजनाओं का लाभ दे रही है। जिसमें सबसे प्रमुख है, राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना। इस योजना के तहत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना में राज्य सरकार 35 से 50 प्रतिशत का योगदान देती है और बाकी की राशि केंद्र सरकार द्वारा किसानों को दी जाती है। इसका उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना इसके साथ ही भारत में बागवानी क्षेत्र का विस्तार करना और बागवानी उत्पादन को बढ़ावा देना है।

राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड

यह भारत सरकार के कृषि मंत्रालय का एक संस्थान है। इसका मुख्य उद्देश्य देश में बागवानी को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से किसानों को प्रोत्साहित करना, उत्पादकों को अच्छे बीज, संसाधन और वित्तीय सहायता प्रदान करना है,  जैसे कि फल, सब्जियां, फूल, खेती में सहायता प्रदान करना है।

नारियल विकास बोर्ड

नारियल विकास बोर्ड केंद्र सरकार की एक स्वायत्त संस्था है जो नारियल के उत्पादन और प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है। इसका मुख्य उद्देश्य नारियल के उत्पादन में बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से नारियल उत्पादकों को विभिन्न तकनीकी, वित्तीय सहायता प्रदान की जाती हैं।

हिमालयी राज्यों के लिए बागवानी मिशन (HMNEH)

देश में भारत सरकार उत्तर पूर्व और हिमालयी राज्यों में बागवानी को बढ़ावा देने के उदेश्य से शुरू किया गया था। इस मिशन के तहत बागवानी को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से किसानों को अनुदान प्रदान करती है। इस मिशन से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड़ आदी पर्वतीय राज्यों के किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती हैं।

केंद्रीय बागवानी संस्थान

केंद्रीय बागवानी संस्थान एक प्रमुख संस्था है जो भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के तहत नागालैंड में स्थित है। इसका उद्देश्य है उत्तर पूर्वी राज्यों में बागवानी क्षेत्र में विकास और प्रोत्साहन करना। केंद्रीय बागवानी संस्थान विभिन्न बागवानी क्षेत्रों में तकनीकी और व्यापारिक सहायता प्रदान करता है ताकि किसान व्यवसायिक दृष्टिकोण से मजबूत हो सके। नागालैंड में इसके तहत विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जाती हैं जो बागवानी क्षेत्र में विकास को प्रोत्साहित करती हैं।

sosyal medya reklam ajansları en iyi sosyal medya ajansları medya ajansları istanbul reklam ajansları istanbul reklam ajansları reklam şirketleri en iyi reklam ajansları en ünlü reklam ajansları en iyi ajanslar listesi
slot gacor scatter hitam scatter hitam pgslot bewin999