Enter your Email Address to subscribe to our newsletters
नई दिल्ली। विश्व पर्यावरण दिवस पर इंडियन नर्सरीमेन एसोसिएशन की ओर से कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कई स्थानों पर पौधे वितरित कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया।
दिल्ली के मालवीय नगर के बेगमपुर स्लम एरिया में प्लांट पैरेंटिंग पर लगातार दूसरे वर्ष इंडियन नर्सरीमेन एसोसिएशन और भारतीय योग महासंघ के तत्वाधान में समिनार का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 200 से ज्यादा बच्चों को पौधे की देखभाल के गुण सिखाए गए और उन्हें मानव जीवन में पौधों की अहिमयत के बारे में बताया गया। वहीं इंडियन नर्सरीमेन एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी मुकेश शर्मा ने बच्चो में पौधे और रिवार्ड का वितरिण किया।
वहीं चिलकना रोड सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में इंडियन नर्सरीमेन एसोसिएशन, सहारनपुर चैप्टर की टीम ने लोगों को निशुल्क पौधे वितरित किए और लोगों को पौधे की विशेषता के बारे में बताया। इस अवसर पर सहारनपुर मंडल चौपटर के अध्यक्ष मोहम्मद खालिद, उपाध्यक्ष मान सिंह सैनी, उपाध्यक्ष मुशर्रफ अली, महासचिव रजनीश कुमार बंधु, कोशा अध्यक्ष मेहमूद अली, सह सचिव तेज सिंह सैनी, सह सचिव अनिल कुमार मौजूद रहे। इस अवसर पर 5000 पौधों का पर्यावरण संरक्षण हेतु नि:शुल्क वितरण किया गया। मो. खालिद ने बताया कि हम सबको पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाने चाहिए क्योंकि एक वृक्ष 100 पुत्रों के समान होता है। एक पेड़ दिन में 230 लीटर ऑक्सीजन देता है और एक इंसान दिन में 14.5 लीटर ऑक्सीजन लेता है। पेड़ 5..6 डिग्री तापमान कम करता है और बारिश की संभावना बढाता है तो आप और हम सबको मिल कर पेड. जरूर लगाने चाहिए।
इसी क्रम में इंडियन नर्सरीमेन एसोसिएशन के महाराष्ट्र चैपटर ने भी लोगों को पर्यावरण को लेकर जागरूक किया। महाराष्ट्र चैपटर के अध्यक्ष विजय शिंदे ने एक मोबाइल नंबर (9370471097) जारी कर लोगों को बताया कि जिसे पौधे चाहिए फ्री ले जाएं। उन्होंने अपने सोशल मिडिया पर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए एक पोस्ट में कहा कि ‘कृप्या याद रखिए 5 से 10 पेड हर साल लगाना है’।
इंडियन नर्सरीमेन एसोसिएशन के बंगाल चैपटर ने भी लोगों में फ्री में पौधे वितरित किए। इस अवसर पर बंगाल चैपटर ने राहगीरों, ऑटो वाले, स्कूटर और मोटरसाइकिल पर चलने वाले, गाड़ियों में चलने वालों को पौधे बांटे। साथ ही पर्यावरण की रक्षा का संदेश दिया। बंगाल चैपटर के अध्यक्ष नबा कुमार दास ने लोगों से पौधे लगाने की अपील भी की।
हापुड जिले में इंडियन नर्सरीमेन एसोसिएशन, राष्ट्रीय सैनिक संस्था, नव गूंज व नगरपालिका परिषद हापुड़ के संयुक्त तत्वावधान में श्रेया फार्म और नर्सरी द्वारा फ्री गंज रोड पर •िान्न प्रकार के पौधों का पौधारोपण व पौधा वितरण किया गया। पौधा रोपण करने वालों में सदर विधायक विजय पाल आढ़ती, नगर पालिका परिशद चेयरमैन पति श्रीपाल सिंह, सीओ वरूण मिश्रा, इंडियन नर्सरीमें एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव मुकुल त्यागी, नवरत्न त्यागी राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता व हापुड़ के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी आदि मौजूद रहे।