Enter your Email Address to subscribe to our newsletters
नई दिल्ली। कहते हैं ना, अगर मन में कुछ करने की ललक हो तो असंभव काम को भी संभव बनाया जा सकता है। इसी तरह का एक उदहारण पेश किया है उत्तराखंड के एक किसान ने। इस किसान का नाम है इंद्र सिंह बिष्ट। ये कई सालों से सेब की बागवानी कर रहे हैं जिसके कारण इन्हें ‘एप्पल मैन’ भी कहा जाता है।
बता दें कि उत्तराखंड़ और हिमाचल प्रदेश में सेब की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है।चमोली जिले के झेलम के रहने वाले इंद्र सिंह बिष्ट को एक सीजन में चार से पांच लाख रुपये की आमदनी होती है। इंद्र सिंह बिष्ट बताते हैं कि उन्हें बागवानी करने की प्रेरणा हिमाचल प्रदेश के लोगों से मिली। इंद्र सिंह बिष्ट रोजगार के तलाश में हिमाचल प्रदेश में गए थे, शुरुआत में कम आमदनी की वजह से उन्होंने सेब की बागवानी शुरू की। उन्होंने मात्र 20 हजार रुपये का कर्ज लेकर बंजर भूमि पर सेब के 100 पेड़ लगाए। इंद्र सिंह बिष्ट सेब की खेती जैविक तरीके से करते हैं। खाद में केवल गोबर और गोमूत्र का छिड़काव करते हैं। सेब के सीजन में बाजारों में उनके उगाए गए सेबों की काफी डिमांड रहती है। इसकी बड़ी वजह है सेबों की ऑर्गेनिक खेती। जैविक तरीके से उगाने की वजह से सेब स्वादिष्ट और स्वास्थ्य के लिए अन्य सेबों के मुकाबले बेहतर होता है।